Uncategorized

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

बदायूं। भारतीय संविधान के शिल्पी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र बदायूं में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय सांसद आदित्य यादव, राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा मेहनाज़ खान, समाजवादी पार्टी लखनऊ तथा जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष कश्यप उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला महिला कार्यकारिणी की सक्रिय उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से बबिता कश्यप, माला शर्मा, विनीता कश्यप, जया सिंह, कमलेश यादव, सुमन कश्यप, सीता कश्यप, गुड़िया कश्यप, गीता जाटव, आरती ठाकुर, बबली यादव, प्रेमवती शाक्य, नाहिद अंजुम, राम बेटी खटीक, ज्योति वाल्मीकि, आरती वाल्मीकि, राम बेटी जाटव, पुष्पा जाटव, आशा यादव, रमोला मौर्य, रिंकी श्रीवास्तव, माया श्रीवास्तव, कमलेश जाटव, बबली यादव, राम बेटी, अर्चना शर्मा, मिथिलेश कश्यप, पार्वती शर्मा, अंजलि कश्यप, ओमवती, बृजेशा रानी ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!