Uncategorized

बिसौली में शताब्दी वर्ष ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा ने किया पूजन

बिसौली | अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा का मंगलवार को बिसौली नगर में प्रवेश होते ही श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हरी फार्म हाउस पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ज्योति कलश का विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती सविता शर्मा ने प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए ज्योति कलश का पूजन किया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार का यह अभियान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विमल भारद्वाज, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, सतीश चंद्र मिश्रा, एडवोकेट राजेश भारद्वाज (जिला कार्यकारिणी सदस्य), मीत शर्मा, भाजपा नगर मंत्री अन्नू शर्मा, आशीष अग्रवाल, सुखवीर सिंह, राकेश सिंह एडवोकेट, मिली शर्मा, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप संचालक राहुल गोयल, राखी गोयल, विपुल गोयल, शलोनी गोयल, मानसी गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर समाज में सद्भाव, संस्कार और विश्व कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!