Uncategorized

तेज रफ्तार बर्फ से लदा टेंपो ऑटो बाइक पर चढ़ा, आधा दर्जन घायल

बदायूं। जनपद के बिसौली-कासगंज मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बर्फ से लदे टेंपो ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बर्फ से लदा टेंपो ऑटो तेज गति से आ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के कारण बिल्सी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्सी-बिसौली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!