Uncategorized

स्व. ओमकार सिंह यादव की स्मृति में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का विधायक बृजेश यादव ने किया उद्घाटन

खेल सर्वोपरि, मैदान में नहीं हुई सियासत की बात: बृजेश यादव

बिसौली । स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव, पूर्व विधायक एवं मंत्री, की स्मृति में बिसौली में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सहसवान विधायक बृजेश यादव ने किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले विधायक का विभिन्न स्थानों पर खेल आयोजकों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

बृजेश यादव के बिसौली पहुंचने पर कमालपुर, सराय वालों की कोठी, हिमांशु उपाध्याय के आवास, गौरव यादव के आवास, रानेन्ट मोड़, कोर्ट गांव तथा रोहित लाल के यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक सीधे कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन स्थल पर पहुंचे।

उद्घाटन के दौरान विधायक बृजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को केवल प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और व्यायाम के माध्यम के रूप में भी देखना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार खेलते रहने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

इस दौरान बृजेश यादव की एक बात ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समाजवादी पार्टी के विधायक होने के बावजूद उन्होंने खेल मैदान में किसी भी प्रकार की पार्टी या राजनीतिक चर्चा नहीं की। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि खेल सर्वोपरि है और खेल के मैदान में खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन तथा खेल भावना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु उपाध्याय ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया।

विधायक बृजेश यादव के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में आकाश मिश्रा, महेंद्र प्रताप यादव, गौरव यादव, केशव उपाध्याय, खजाना देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में मैच रेफरी की भूमिका देवांश सक्सेना, ठाकुर वरुण सिंह, सत्यवीर यादव, दीपक चौहान, परसिया और बबलू मौर्य ने निभाई, जबकि स्कोर की जिम्मेदारी केशव उपाध्याय ने संभाली।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!