Uncategorized

फतेहगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 75 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण

रिपोर्टर: सुरेश गुप्ता
फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में तहसील सदर के अन्तर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनसमस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय

सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्नींद्र कुमार, तहसीलदार सनी कनौजिया, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!