Uncategorized

बिसौली नवीन अनाज मंडी के बाहर सड़क पर बिखरी बजरी बनी हादसों का कारण, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

बिसौली । नवीन अनाज मंडी से बाहर निकलते ही सड़क पर फैली बजरी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गई है। चन्दौसी रोड, बदायूं रोड और आंवला रोड पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर बिखरी बजरी के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम में हैं। हल्की सी फिसलन भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर पड़ी बजरी को तत्काल हटवाया जाए और नियमित सफाई कराई जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले ही इस समस्या का समाधान हो सके।

क्षेत्रवासियों का सवाल है कि आखिर इस गंभीर समस्या पर संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान कब जाएगा? यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!