Uncategorized

बदायूं: जेई पर आधी रात घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप, पीड़ित परिवार बोला– अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर वीडियो वायरल

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुड़िया विद्युत विभाग में तैनात जेई संजीव कुमार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे उनके घर में घुस आए और घर में मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे।

पीड़ित रोहित पुत्र रामकुमार का आरोप है कि घटना के समय जेई शराब के नशे में थे। परिवार के विरोध और शोर-शराबे के बाद मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष का यह भी दावा है कि जेई का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना और शिकायत फैजगंज बेहटा पुलिस को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इसे लेकर परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
यदि पीड़ित पक्ष के आरोप सही हैं, तो यह मामला न केवल महिला सुरक्षा बल्कि सरकारी कर्मचारियों के आचरण और पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। बिना किसी वैधानिक अधिकार के देर रात किसी के घर में प्रवेश करना और महिला से अभद्रता जैसे आरोप अत्यंत गंभीर हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
फिलहाल इस मामले में फैजगंज बेहटा पुलिस और आरोपित जेई का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा। यूपी सम्राट न्यूज़ किसी भी ऑडियो वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!