Uncategorized

रानेट चौराहा हादसा: घायल दरोगा देवराज सिंह की इलाज के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक

दरोगा देवराज सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई

बिसौली/बदायूं।

बिसौली क्षेत्र के रानेट चौराहा पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दरोगा देवराज सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पहले उन्हें बिसौली से मुरादाबाद रेफर किया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

दरोगा देवराज सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। हादसे के बाद से पुलिस प्रशासन लगातार मामले की निगरानी में जुटा रहा।

जानकारी के अनुसार रानेट चौराहा के पास हुए सड़क हादसे में दरोगा देवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दिल्ली रेफर किया गया। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही भी प्रचलित है।

दरोगा देवराज सिंह के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!