Uncategorized

सम्राट अशोक का अपमान पड़ा भारी: बिसौली में मौर्य समाज का उबाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग!

सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की आग भड़का दी।

बिसौली (बदायूं) — चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की आग भड़का दी। शनिवार (28 मार्च) को बिसौली में मौर्य समाज और सम्राट अशोक के अनुयायियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए साफ संदेश दिया — “पूर्वजों का अपमान अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा!”
तिरंगा चौक से कोतवाली तक गूंजे नारे
‘बुद्ध सेवा समिति’ मौर्य कॉलोनी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। तिरंगा चौक से कोतवाली बिसौली तक निकाले गए पैदल मार्च में प्रदर्शनकारियों ने सम्राट अशोक अमर रहें पूर्वजों का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा माहौल गरमा दिया।
आरोपी पर गंभीर आरोप, गांव डिलवारी का मामला प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिसौली तहसील के गांव डिलवारी निवासी वीरेश कश्यप ने सोशल मीडिया पर सम्राट अशोक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।
कोतवाली में दी तहरीर, कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन को लिखित तहरीर सौंपी। मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐतिहासिक महापुरुषों का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।

बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग
इस विरोध प्रदर्शन में सौराज शाक्य एडवोकेट, वीरसिंह शाक्य, निहाल मौर्य, ज्ञान चंद्र मौर्य एडवोकेट, केजी शाक्य, महेश मौर्य, राज कुमार मौर्य, योगी मौर्य, मानसिंह मौर्य, हुकुम सिंह मौर्य, पंकज शाक्य एडवोकेट, गजेंद्र मौर्य, रिंकू मौर्य एडवोकेट, राहुल शाक्य (पत्रकार), जय प्रकाश मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य, राम निवास मौर्य, भानु प्रकाश मौर्य, यश शाक्य (छोटू), राम बाबू मौर्य, मुनेंद्र मौर्य, कैलाश मौर्य, कुलदीप मौर्य, राजेंद्र गौतम, पुष्पेंद्र मौर्य, देवेश शाक्य, वीरेश सपेरा, सत्य पाल मौर्य, प्रेम पाल मौर्य, नन्हे मौर्य, भगवान दास मौर्य, सोनू मौर्य, राजू आर्य, दयानंद मौर्य, दुर्गेश मौर्य, यशवीर सिंह, रवि मौर्य, राज कुमार मौर्य (वोडा), भुवनेश मौर्य और पुनीत शाक्य सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संदेश साफ है:

सम्राट अशोक जैसे महान व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अब समाज बर्दाश्त नहीं करेगा — बिसौली से उठी ये आवाज अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!