सभासद अमित कुमार शर्मा ‘रेशू’ का हुआ भव्य सम्मान
उझानी में गूंजा सम्मान का गौरवशाली पल 🔥

उझानी में उस समय गौरव और खुशी का माहौल देखने को मिला जब श्री ब्राह्मण सभा उझानी द्वारा उत्तर प्रदेश शासन से मनोनीत नगर पालिका परिषद उझानी के सभासद अमित कुमार शर्मा ‘रेशू’ का भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष श्री कृपा राम शर्मा एवं क्रय-विक्रय समिति के सभापति पं. किशन चंद्र शर्मा ने माला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर और भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अमित कुमार शर्मा ‘रेशू’ समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनका समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में राहुल शंखधार, रोहन शर्मा, अवनीश शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, स्नेह उपाध्याय, प्रवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, त्रिलोकी नाथ, प्रवीण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
✨ कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, सहयोग और सम्मान की भावना के साथ हुआ।




