Uncategorized

आकाश मिश्रा के पांचवीं बार जिला सचिव बनने पर कार्यकर्ता ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

बदायूं। समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता आकाश मिश्रा को लगातार पांचवीं बार जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए आकाश मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता पर लगातार पांचवीं बार विश्वास जताया है, जिसके लिए वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव,  सांसद  आदित्य यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव,  विधायक बृजेश यादव तथा  पूर्व विधायक आर.के. शर्मा सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!