Uncategorized
बिसौली में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

- बदायूं (बिसौली)।
दिनांक 24 मार्च 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना बिसौली जनपद बदायूं की मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिसौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल कृष्णा एवं महिला कांस्टेबल पलक ने बालिकाओं के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा, सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्राओं को ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्रॉय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा एवं ऑपरेशन ईगल जैसे अभियानों के बारे में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु संचालित सेवाओं जैसे शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग चौकी एवं पिंक बूथ की जानकारी भी साझा की गई।
महिलाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 112, 101, 108, 181, 1930, 1098 एवं 1076 प्रमुख हैं।
अंत में बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।




