क्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ
बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई, जिससे निजी बस के परखच्चे उड़ गए

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई, जिससे निजी बस के परखच्चे उड़ गए। निजी बस में बराती सवार थे। हादसे में किशोर समेत तीन बरातियों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उझानी कोतवाली पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।




