बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में होली स्थल पर घूरा डाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने परंपरागत होली जलाने की निर्धारित जगह पर गंदगी डाल दी

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में होली स्थल पर घूरा डाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने परंपरागत होली जलाने की निर्धारित जगह पर गंदगी डाल दी, जिसके विरोध में इस वर्ष ग्रामीणों ने वहां होली न रखने का निर्णय लिया है। इससे गांव में त्योहार की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और माहौल में तनाव बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना दिवस, तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। होली में महज 9 दिन शेष हैं, ऐसे में यदि समय रहते गंदगी नहीं हटाई गई तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।शिकायतकर्ताओं में रामप्रताप यादव, गंगा सिंह, रविंद्र यादव, जगतपाल यादव, मुकेश यादव, बीडीसी सदस्य राकेश यादव, ब्रजपाल यादव व सतीश महेश सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। सभी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप




