Uncategorized

विधायक मौर्य की सियासत पर सवाल! समाजवादी से दूरी भी अधूरी, भाजपा में एंट्री भी बाकी; आखिर किस इंतजार में हैं माननीय?

टिकट की उम्मीद भाजपा से, लेकिन समाजवादी पार्टी से रिश्ता तोड़ने में हिचकिचाहट क्यों? डीपी भारती की संगठन में पुरानी सक्रियता भी बन सकती है चर्चा का विषय!

राजनीती में अवसर तलाशना गलत नहीं, लेकिन जनता और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करना भी जरूरी है। मौजूदा विधायक मौर्य को लेकर इन दिनों एक बड़ा राजनीतिक सवाल उठ रहा है। चर्चा है कि भाजपा में जाने की संभावनाओं के बावजूद अभी तक उन्होंने भाजपा की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर समाजवादी पार्टी से पूरी तरह किनारा करने में क्या परेशानी है?अगर भाजपा से टिकट की उम्मीद है तो फिर भाजपा की सदस्यता लेने में देरी क्यों? और अगर समाजवादी पार्टी से मोह अभी बाकी है तो फिर भाजपा की तरफ राजनीतिक संभावनाएं क्यों तलाशी जा रही हैं?

क्या दोनों तरफ संभावनाएं खुली रखने की रणनीति पर काम हो रहा है?

भाजपा के सामने भी एक बड़ा सवाल है। क्या पार्टी उन नेताओं को प्राथमिकता देगी जो लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं की जगह राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से अपना रास्ता तलाश रहे हैं?

दूसरी तरफ डीपी भारती का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में है। डीपी भारती संगठन के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर भाजपा में टिकट की दावेदारी की बात आती है तो पार्टी अपने पुराने संगठनात्मक कार्यकर्ताओं की भूमिका और मौजूदा विधायक की दावेदारी के बीच संतुलन कैसे बनाएगी?

अब सबसे बड़ा सवाल विधायक मौर्य से भी है और भाजपा संगठन से भी—

भाजपा में जाने की चर्चा है तो सदस्यता कब लेंगे?

समाजवादी पार्टी से राजनीतिक रिश्ता स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा?

वर्षों से संगठन में काम कर रहे डीपी भारती जैसे कार्यकर्ताओं की दावेदारी पर पार्टी क्या रुख अपनाएगी?

क्या भाजपा का संगठन अपने पुराने कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भूमिका को प्राथमिकता देगा?

राजनीति में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होता है, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

जनता और कार्यकर्ता अब केवल राजनीतिक चर्चाएं नहीं, बल्कि स्पष्ट जवाब चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!