यूपी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिसौली । थाना क्षेत्र के ग्राम निजुरा निवासी राकेश पुत्र गंगाबाशी (45 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

oplus_256

जानकारी के अनुसार राकेश श्यामपुर से दावत खाकर बाइक से अपने गांव निजुरा लौट रहे थे। इसी दौरान आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

बताया गया कि मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके दो पुत्रों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे बड़े पुत्र की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। राकेश की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

⁠पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!