बिसौली में भू-माफिया और खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, तालाब पर अवैध कब्जे का आरोपखनन विभाग की लापरवाही या मिलीभगत?

बिसौली, बदायूं | यूपी सम्राट न्यूज़ 24
बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलारिया में भू-माफिया और खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि गांव के सार्वजनिक तालाब को अवैध रूप से समतल किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात भारी संख्या में डम्परों के जरिए तालाब में मिट्टी डाली गई। यह कार्य पूरी रात दबंगई के साथ जारी रहा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित खनन विभाग के अधिकारियों को देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों द्वारा फोन तक रिसीव नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कार्य को अंजाम देने वाला व्यक्ति खुद को रिटायर्ड फौजी बताता है और प्रशासनिक कार्रवाई से बेखौफ होकर कार्य करा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बड़े अधिकारी इस पूरे मामले में मौन साधे हुए हैं, जिससे माफियाओं के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि तालाब जैसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इसके बावजूद खुलेआम हो रही इस गतिविधि पर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और तालाब को पुनः उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।
📢 प्रशासन से सवाल:
आखिर क्यों नहीं उठ रहा प्रशासन कोई ठोस कदम?
खनन विभाग की लापरवाही या मिलीभगत?
क्या भू-माफियाओं के सामने बेबस है सिस्टम?




