सहसवान के लोकप्रिय विधायक बृजेश यादव, जनता के बीच मजबूत पकड़

ब्रजेश यादव ने अपने सरल स्वभाव और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की वजह से सहसवान विधानसभा क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता के रूप में वह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देते हैं। यही कारण है कि आम लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ लगातार बनी हुई है।
सहसवान विधानसभा में विधायक बृजेश यादव का जनता से सीधा संवाद और गांव-गांव तक उनकी सक्रियता उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। चाहे किसी गरीब परिवार की मदद का मामला हो, किसानों की समस्या हो या युवाओं के रोजगार और शिक्षा से जुड़ी बातें, विधायक हर मुद्दे पर लोगों के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की तेज हवा के बावजूद वर्ष 2017 में सहसवान विधानसभा सीट पर जीत हासिल करना उनके परिवार की मजबूत राजनीतिक पकड़ और जनता के विश्वास को दर्शाता है। लगातार जनता के बीच रहने और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की शैली ने उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बना दिया है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक बृजेश यादव हमेशा अपने समर्थकों के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते हैं। यही वजह है कि सहसवान क्षेत्र में उनका जनाधार लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।



