Uncategorized

कार की टक्कर से एसआई व कांस्टेबल गंभीर घायल, टीएमयू मुरादाबाद रेफर

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है

बिसौली । गुरुवार शाम बिल्सी रोड पर ग्राम निजरा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बिसौली कोतवाली में तैनात एसआई देवराज सिंह एवं कांस्टेबल अमित चहल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रानेट क्षेत्र से वापस कोतवाली लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम निजरा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार चौधरी एवं प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल बना हुआ है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!