क्राइम

बदायूं: बिसौली तहसील के गांव गुलडिया में रातभर जारी अवैध खनन, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक चलता है खनन कार्य

बदायूं जिले की बिसौली तहसील के गांव गुलडिया में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन और खनन विभाग की अनदेखी के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के तालाब और आसपास के क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार डंपरों और मशीनों की आवाजाही होती है। आरोप है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में मिट्टी और खनिज का अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे गांव का तालाब भी खतरे में पड़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। यही वजह है कि माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने खनन विभाग और प्रशासन पर मिलीभगत के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव का तालाब पूरी तरह खत्म हो सकता है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचेगा। रातभर भारी वाहनों के संचालन से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है।

  • गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    ग्रामीणों के मुख्य आरोप
    रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक चलता है खनन कार्य
    लगातार दौड़ रहे डंपर और मशीनें
    शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
    तालाब की जमीन पर अवैध खनन का आरोप
    खनन विभाग और प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप
    प्रशासन से ग्रामीणों की मांग
    अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे
    तालाब की जमीन को सुरक्षित किया जाए
    जिम्मेदार अधिकारियों की जांच हो
    खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!