Uncategorized

7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 476 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन भी वितरित

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनपद स्तर पर चयनित 7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 476 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पूर्व से कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य को सुगम बनाने तथा पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में कुल 239 स्मार्टफोन प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण पात्र लाभार्थियों को किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्मित 14 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में दिखाया गया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!