लोकल न्यूज़

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुशिया नगला में खुशियों से भरे एक शादी के घर में अचानक मातम पसर गया।

शुक्रवार की रात को मंडप की रस्में हंसी-खुशी पूरी हुई थीं और शनिवार को बारात की तैयारियां चल रही थीं

बिसौली-बदायूं की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुसिया नगला गांव का है। मृतक सत्यपाल संभल, चंदौसी क्षेत्र का रहने वाला था। वह बदायूं में युवक अपनी ननिहाल में अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में आया था। शुक्रवार की रात को मंडप की रस्में हंसी-खुशी पूरी हुई थीं और शनिवार को बारात की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान मंडप कार्यक्रम के बाद परिवार के लोग शादी की खुशियों में डूबे थे, और शराब पी रहे थे।बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर सत्यपाल की अपने रिश्ते के फुफेरे मामा से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और फुफेरे मामा ने सीने पर बैठ कर घूंसो से मुंह और सीने पर मारता रहा। इस मारपीट में सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता ओमकार ने हत्या का आरोप मामा पर लगाया। उन्होंने बताया कि हम साले के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। आज बारात जानी थी। मेरे रिश्ते के साले व बेटे के फुफेरे मामा से झगड़ा हुआ। उसमें मेरे बेटे की जान चली गई। मेरे बेटे को मार डाला।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!