अलीगढ़ कासगंज जनपद के एक गांव की लव जिहाद और सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई
लड़की ने परिजनों के साथ डीआईजी प्रभाकर चौधरी से मिलकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

अलीगढ़ कासगंज जनपद के एक गांव की लव जिहाद और सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की ने परिजनों के साथ डीआईजी प्रभाकर चौधरी से मिलकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, डीआईजी ने शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी करने का आश्वासन।कासगंज जनपद के एक गांव के मुस्लिम युवक ने हिंदू राजीव नाम से इंस्टा आईडी बना रखी थी। गांव की एक 17 वर्ष की पीड़िता राजीव नाम की इंस्टा आईडी पर उससे बात करने लगी।
पीड़िता ने बताया कि जब वह उससे मिलने गई तो उसे पता लगा कि वह गांव का ही मुस्लिम लड़का आमिद खान है तो उसने उससे बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल किया। लेकिन वह अपने घर चली गई। बाद में गांव की हबीब शेख द्वारा उसपर दबाव डालकर भट्टे पर बुलाया गया और आरोपी व अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के उपरांत व पुलिस अधिकारी से शिकायत करने के साथ मुख्यमंत्री से भी मिले।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन आरोपी हबीब शेख अभी भी फरार चल रहा है। पीड़िता ने हबीब शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ डीआईजी प्रभाकर चौधरी से लिखित शिकायत की है जिस पर डीआईजी ने शीघ्र ही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
