Uncategorized

बिसौली अग्रवाल धर्मशाला में गूंजा जय श्रीराम: विश्व हिंदू परिषद का भव्य राम उत्सव, हिंदुत्व चेतना का महाआह्वान

बिसौली-अग्रवाल धर्मशाला में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित राम उत्सव कार्यक्रम ने पूरे नगर को भगवामय बना दिया। “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और हर ओर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की अलख जागती दिखाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मेरठ क्षेत्र) मुकेश विनायक  ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व की रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विभाग संगठन मंत्री योगेश , संत संदीप  ने भी अपने उद्बोधन में हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हर हिंदू को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूक होना होगा।
जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल , नगर अध्यक्ष संदीप रस्तोगी , नगर मंत्री ज्ञानेश, सह मंत्री मनु शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में परशुराम भक्त नगर की उपाध्यक्ष नमन पाराशरी , एबीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु पाराशरी , आदित्य पाराशरी , उपखंड संयोजक मोहित , सहसंयोजक बॉबी , बजरंग दल के सचिन , आशुतोष , विकास , सुरक्षा प्रमुख राघव , विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अंकित , साप्ताहिक मिलन प्रमुख हिमांशु , गोरक्षा प्रमुख सोनू , सहयोग रक्षा प्रमुख शिव हरि , सुरक्षा प्रमुख संजीव , मोहम्मद कमर चौधरी, प्रांत संयोजक लक्ष्य पाराशरी  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संदेश साफ था — “एकजुट हिंदू, सशक्त राष्ट्र”
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हिंदुत्व की रक्षा, समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!