लोकल न्यूज़

खाली प्लॉट में रखी पराली में लगी भीषण आग

दमकल और पुलिस की तत्परता से आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

बहेड़ी, बरेली। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरस में जौहरी लॉन के पास स्थित एक खाली प्लॉट में शनिवार तड़के अज्ञात कारणों से रखी पराली में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार ग्राम सकरस निवासी धीरेन्द्र चौधरी के खाली प्लॉट में पराली रखी हुई थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे अचानक पराली में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां, डायल 112 और थाना पुलिस पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के अन्य प्लॉट और संपत्तियों को नुकसान होने से बचा लिया गया।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा,कोतवाल पवन कुमार ने बताया आस पास में कुछ घर हैं एक मैरिज हॉल है एक लकड़ी का कारखाना है फिलहाल कोई जन हानी नहीं हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!