खेलयूपी

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, वीडीवीआईसी के छात्र/छात्राओं ने कबडडी और वालीबॉल में किया प्रथम स्थान प्राप्त।

बिल्सी- उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत सांसद खेल महोत्सव खेल स्पर्धा का आयोजन महात्मा गांधी नगर पालिका इण्टर काॅलेज उझानी में सम्पन्न हुई जिसमें नगर के भू देवी वार्ष्णेय इण्टर काॅलेज बिल्सी की बालिका कबडड्ी बर्ग और बालक वाॅलीवाॅल वर्ग की टीमें विजेता रही तथा सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि केन्दीय राज्य मंत्री वी0 एल0 वर्मा उपस्थित रहे। विजय प्राप्त करके आये छात्र/छात्राओं का मनोवल बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा शिक्षा के साथ जीवन में खेल बहुत आवश्यक है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। हमे अनुशाासन और नियमों का पालन करना सिखाता है खेल के द्वारा टीम वर्ग और सहयोग की भावना विकसित होती है। खेल से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। छात्र व छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक वरूण कुमार सिंह, अमित दीक्षित आदि के प्रशिक्षण से खिलाड़ी विजेता बने इसके लिए प्रधानाचार्य द्वारा बधाई दी गयी।
दीक्षा शाक्य, महक गुप्ता, कल्पना शाक्य, नीतू यादव, शिखा, अंशिका, निराली गुप्ता, शिवानी, नैन्सी, प्रतिक्षाछात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!